प्रयागराज में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाते वक्त अतीक अहमद, भाई की गोली मारकर हत्या

0
1090
Photo: ANI/Twitter

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है.

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर यूपी पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच जारी है. पूछताछ की जा रही है.

वहीं इस हत्या के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए राज्य में कानून एवं व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ”उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.”